मनमोहन सिंह के साथ मैंने न्याय नहीं किया, वह आलोचना के पात्र नहीं थे: बाबा रामदेव
योग गुरु बाबा रामदेव ने यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा है कि उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना करके 'न्याय नहीं किया' और वह आलोचना के पात्र नहीं थे। उन्होंने कहा है, "उस समय मेरा एक आंदोलन चल रहा था इसलिए मैंने उनकी कड़ी आलोचना की थी लेकिन वह इसके पात्र नहीं थे।"