मनमोहन सिंह के सम्मान में BJP नेताओं ने रखा मौन, सामने आया वीडियो
बीजेपी नेताओं ने रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित 'संगठन पर्व' कार्यशाला के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की याद में मौन रखा। बीजेपी नेताओं का एक वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है, गुरुवार को 92 साल की उम्र में दिल्ली स्थित एम्स में डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन हुआ था।