मनमोहन सिंह ने दिलीप कुमार को दी थी कुर्सी, सायरा बानो ने सुनाया खास किस्सा
पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर अभिनेत्री सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर अपनी, अपने पति-दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार और मनमोहन सिंह की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर नोट लिखा है। उन्होंने पूर्व पीएम से मुलाकात को लेकर लिखा, "उनके चैंबर में एक ही कुर्सी थी...डॉ. सिंह बेझिझक उठे, दूसरी कुर्सी लेकर आए और दिलीप साहब को दी।"