मनमोहन सिंह ने पीएम के तौर पर 'सबसे खास पल' और 'सबसे बड़ा मलाल' पूछे जाने पर क्या कहा था?
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम के तौर पर 'सबसे खास पल' और 'सबसे बड़ा मलाल' पूछा गया था। मनमोहन ने अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु समझौता को अपने कार्यकाल का 'सबसे खास पल' बताया था। उन्होंने स्वीकार किया था कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कुछ किया जाना बाकी है जिसका उन्हें मलाल रहेगा।