मनमोहन सिंह स्कूल से आते ही दौड़ जाते थे रेलवे स्टेशन, घंटों करते थे पिता के आने का इंतज़ार
'द पार्टिशन म्यूज़ियम' (अमृतसर) की संस्थापक मल्लिका आहलूवालिया ने अपनी किताब 'डिवाइडेड बाय पार्टीशन यूनाइटेड साइलेंस' में लिखा था कि 1948-49 में मनमोहन सिंह के पिता अपने परिवार को हल्द्वानी (अब उत्तराखंड) में छोड़कर पेशावर गए थे। उस समय देश में दंगे छिड़ गए थे और मनमोहन स्कूल से आते ही काठगोदाम स्टेशन पहुंच जाते और पिता का इंतज़ार करते।