मनमोहन सिंह में यह साहस नहीं था: नरसिम्हा राव को 'भारत रत्न' दिए जाने के एलान पर स्वामी
पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देना चाहिए। स्वामी ने 'X' पर लिखा, "यह कदम (पूर्व प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह को उठाना चाहिए था लेकिन उनमें ऐसा करने का साहस नहीं था।"