केंद्रीय सरकार के हालिया ऑडिट में वित्त वर्ष 2023-24 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना (मनरेगा) में ₹35 करोड़+ के घोटाले का खुलासा हुआ है। वहीं, गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, ओडिशा, केरल, हिमाचल प्रदेश, मिज़ोरम, आंध्र प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में मनरेगा में कई कार्यों में अनधिकृत/गैर-ज़रूरी खर्चों को लेकर केस दर्ज किए
गए हैं।