मनरेगा का पैसा रोक रही मोदी सरकार, देशभर में श्रमिकों का ₹11,097 करोड़ बकाया: जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को कहा, "पहले रोज़गार खत्म किया अब मनरेगा का पैसा रोक कर गरीबों की जीविका छीन रही है मोदी सरकार।" उन्होंने ट्वीट किया, "देशभर के श्रमिकों के ₹11,097 करोड़ बकाया हैं...राज्यों को मनरेगा के हज़ारों करोड़ रुपए नहीं दिए जा रहे हैं।" बकौल जयराम, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी)...दुष्प्रचार छोड़िए...लोगों के असली मुद्दों पर ध्यान दीजिए।"