मना करने पर कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा था 'पुलिस से पकड़वा दूंगा': कास्टिंग काउच पर फहमान खान
टीवी ऐक्टर फहमान खान ने कास्टिंग काउच को लेकर कहा है कि शुरुआत में एक कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने पर उसने गलत तरीके से उन्हें हग किया था। उन्होंने कहा, "शख्स ने अचानक पीछे से मुझे पकड़ लिया। मैंने उसे धक्का दिया तो उसने कहा '(तेरे लिए) पुलिस बुलाई है'। मैं बोला 'अगर मुझे दोबारा छुआ तो बहुत मारूंगा'।"