मनाली घूमने गई युवती की होटल के कमरे में दोस्त ने की हत्या, लाश को बैग में छोड़कर हुआ फरार
मनाली (हिमाचल प्रदेश) के होटल के कमरे में 26-वर्षीय महिला टूरिस्ट की 23-वर्षीय दोस्त ने हत्या कर दी है। वह शव को बैग में भरकर ले जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन होटल स्टाफ को शक होने पर बैग छोड़कर भाग गया। बकौल पुलिस, दोनों 3 साल पहले ऑनलाइन संपर्क में आए थे और पहले भी मनाली गए थे।