मनाली घूमने जा रहे राजस्थान के 2 युवकों की हुई मौत, निर्माणाधीन पुल के सरियों पर गिरी कार
हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क दुर्घटना में राजस्थान के 2 युवकों की मौत हो गई है जबकि 1 युवक की हालत गंभीर है। तीनों युवक मनाली घूमने जा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार सड़क से निर्माणाधीन पुल के सरियों के ऊपर गिर गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतकों और घायल युवक को बाहर निकाला।