मनिका बत्रा को पछाड़कर भारत की नंबर एक महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं श्रीजा अकुला
भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला मंगलवार को नवीनतम आईटीटीएफ रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 38वें स्थान पर पहुंचकर मनिका बत्रा को पछाड़कर शीर्ष रैंकिंग वाली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गईं। मनिका आईटीटीएफ रैंकिंग में 39वें नंबर पर हैं। श्रीजा ने इस साल डब्ल्यूटीटी फीडर कॉरपस क्रिस्टी और डब्ल्यूटीटी फीडर बेरूत टूर्नामेंट जीते हैं।