मनी लॉन्डरिंग केस में कोर्ट ने नवाब मलिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को मुंबई (महाराष्ट्र) की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने 14-दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले मलिक को 7-मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में भेजा गया था। ईडी ने मलिक को इस मामले में 23-फरवरी को गिरफ्तार किया था।

Load More