मनी लॉन्डरिंग केस में पूछताछ के लिए ईडी ने फारूक अब्दुल्ला को किया तलब
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को मनी लॉन्डरिंग के मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया है। बकौल रिपोर्ट, फारूक को पूछताछ के लिए 31 मई को दिल्ली में ईडी मुख्यालय में पेश होना होगा। फारूक पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट असोसिएशन का अध्यक्ष रहते हुए गलत तरीके से नियुक्तियां करने का आरोप है।