मनी लॉन्डरिंग मामले में 20 जुलाई तक बढ़ाई गई सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत
दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत सोमवार को 20 जुलाई तक बढ़ा दी। कोर्ट ने अन्य आरोपी वैभव जैन को भी न्यायिक हिरासत में भेजा है जबकि तीसरा आरोपी अंकुश जैन पहले से न्यायिक हिरासत में है। ईडी ने सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था।