मनी लॉन्डरिंग मामले में 6 दिन और बढ़ाई गई विधायक अब्बास अंसारी की रिमांड अवधि
मनी लॉन्डरिंग के मामले में हिरासत में लिए गए उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे व विधायक अब्बास अंसारी की रिमांड अवधि 6 दिन और बढ़ा दी गई है जिसके चलते वह 18 नवंबर तक कस्टडी में रहेंगे। अब्बास अंसारी की कस्टडी रिमांड बढ़ाए जाने के लिए ईडी ने शुक्रवार को कोर्ट में अर्ज़ी दाखिल की थी।