मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी ने टीएमबीएल की ₹205 करोड़ से अधिक की संपत्ति की कुर्क
ईडी ने मनी लॉन्डरिंग मामले में चेन्नई की कंपनी तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड (टीएमबीएल) की ₹205.36 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। ईडी का आरोप है कि टीएमबीएल के चेयरमैन रहे एम.जी.एम. मारन ने कंपनी के अन्य निदेशकों और अधिकारियों के साथ मिलकर भारतीय शेयरधारकों से अनधिकृत विदेशी व्यक्तियों को टीएमबीएल के 23.6% शेयरों की बिक्री के लिए सौदा कराया।