मनी लॉन्डरिंग मामले में एनसीपी नेता नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ाई गई
मुंबई (महाराष्ट्र) की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री व एनसीपी नेता नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ी दी है। इससे पहले कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 6 मई तक बढ़ाई थी। ईडी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में मलिक को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था।