मनी लॉन्डरिंग मामले में कोर्ट ने नवाब मलिक की ईडी कस्टडी 7 मार्च तक बढ़ाई
स्पेशल कोर्ट द्वारा महाराष्ट्र के मंत्री व एनसीपी नेता नवाब मलिक की ईडी की हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी गई है। दरअसल, गुरुवार को मलिक की ईडी हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। गौरतलब है, मलिक को दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।