मनी लॉन्डरिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर को 6 दिनों की रिमांड पर भेजा गया
झारखंड के मंत्री व कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में पीएमएलए कोर्ट ने गुरुवार को 6 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया। ईडी ने 10 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 6 दिनों की रिमांड को स्वीकृति दी। गौरतलब है कि ईडी ने बुधवार को आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था।