मनी लॉन्डरिंग मामले में नवाब मलिक की तत्काल रिहाई की याचिका एससी ने की खारिज
दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की रिहाई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा है कि वह जांच के इस चरण में हस्तक्षेप नहीं करेगा। दरअसल, मलिक ने बॉम्बे एचसी के अंतरिम रिहाई याचिका से इनकार करने पर एससी से तत्काल रिहाई की मांग की थी।