मनी लॉन्डरिंग मामले में सोनिया गांधी को ईडी ने पूछताछ के लिए 25 जुलाई को फिर बुलाया
अधिकारियों के मुताबिक, ईडी ने नैशनल हेराल्ड केस से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए 25-जुलाई को तलब किया है। इससे पहले गुरुवार को ईडी ने सोनिया गांधी से करीब 2 घंटे पूछताछ की थी। गौरतलब है, इस मामले में राहुल गांधी से भी ईडी ने पूछताछ की थी।