मनी लॉन्डरिंग में संलिप्त है वीवो, भारत की अखंडता को दी चुनौती: ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि वीवो इंडिया वित्तीय प्रणाली को अस्थिर करने और भारत की अखंडता व संप्रभुता को चुनौती देने के लिए मनी लॉन्डरिंग में शामिल है। अपने हलफनामे में ईडी ने कहा कि वीवो इंडिया ने अलग-अलग राज्यों की 22 कंपनियों के ज़रिए मनी लॉन्डरिंग की जिनके संदिग्ध लेनदेन की जांच जारी है।