मनी लॉन्डरिंग से जुड़ी रेड के बाद सिंगापुर में कार व कैश समेत ₹6,100 करोड़ की संपत्ति हुई ज़ब्त

सिंगापुर पुलिस ने कहा है कि विदेशियों के मनी लॉन्डरिंग गिरोह के खिलाफ छापेमारी में $734.32 मिलियन (करीब ₹6,100 करोड़) की संपत्ति ज़ब्त हुई है। इनमें बंगले, लग्ज़री कारें व घड़ियां, नोटों की गड्डियां, हैंडबैग, ज्वेलरी और गोल्ड बार शामिल हैं। करीब 400 अधिकारियों ने सिंगापुर के विभिन्न स्थानों पर एकसाथ छापेमारी की और कम-से-कम 10 विदेशियों को गिरफ्तार किया।

Load More