मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार के खिलाफ दायर की चार्जशीट

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दायर की। फिलहाल, इस मामले में शिवकुमार ज़मानत पर बाहर हैं। चार्जशीट दायर होने के बाद शिवकुमार ने कहा, "मैं देश के कानून में विश्वास करता हूं। मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा। यह सब राजनीति से प्रेरित है।"

Load More