मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक के बेटे फराज़ को ईडी ने किया तलब
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के बेटे फराज़ मलिक को तलब किया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था। नवाब ने अपने खिलाफ मामले को खारिज करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की है।