मनीष सिसोदिया की मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मनोज तिवारी की याचिका की खारिज
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की याचिका खारिज कर दी है। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने तिवारी के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में निचली अदालत के समन को रद्द करने से इनकार किया था। तिवारी ने स्कूल भवन के निर्माण में कथित घोटाले को लेकर सिसोदिया पर आरोप लगाए थे।