मनीष सिसोदिया को अनिश्चित काल तक जेल में नहीं रख सकते: ईडी व सीबीआई से एससी
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ईडी और सीबीआई से कहा कि वह दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अनिश्चित काल तक जेल में नहीं रख सकते। बकौल कोर्ट, किसी मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपों पर बहस तुरंत शुरू होनी चाहिए। गौरतलब है, दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में सिसोदिया जेल में हैं।