मनीष सिसोदिया को आज दोपहर कोर्ट के समक्ष पेश करेगी ईडी, मांगा 10 दिन का रिमांड
दिल्ली की एक अदालत ने ईडी को आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश करने की अनुमति दी है। ईडी ने कोर्ट से सिसोदिया को 10 दिन की रिमांड पर भेजने की भी मांग की है। गौरतलब है, सिसोदिया की ज़मानत पर भी आज सुनवाई होनी है।