मनोज की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा...' की रिलीज़ पर रोक लगाने के लिए आसाराम ने भेजा लीगल नोटिस
जेल में बंद आसाराम के ट्रस्ट ने अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजकर इसकी रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की है। यह फिल्म एक नाबालिग के रेप के आरोपी धर्मगुरु के खिलाफ केस लड़ने वाले एक वकील पर आधारित है। मेकर्स ने कहा, "वकील...हमारा अगला कदम तय करेंगे।"