मनोज जरांगे पाटिल ने 4 जून से फिर से मराठा आरक्षण आंदोलन शुरू करने की दी चेतावनी
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 4 जून से अनिश्चितकालीन अनशन के साथ फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय द्वारा सरकारी नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में दाखिले में आरक्षण की मांग को लेकर 8 जून को एक रैली भी आयोजित की जाएगी।