मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से लगाई जीत की हैट्रिक, कन्हैया कुमार को हराया
बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 1.38 लाख वोटों से हराकर तीसरी बार उत्तर पूर्वी दिल्ली से जीत दर्ज की है। तिवारी ने 2019 में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को 3 लाख+ वोटों के अंतर से हराया था। वहीं, लोकसभा चुनाव-2014 में उन्होंने 'आप' के आनंद कुमार को हराया था।