मनोज तिवारी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
पश्चिम बंगाल के खेल राज्यमंत्री और कप्तान मनोज तिवारी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाफ चल रहा रणजी ट्रॉफी मैच उनका आखिरी प्रथम श्रेणी मैच होगा। 38-वर्षीय तिवारी ने पिछले साल अगस्त में भी संन्यास की घोषणा की थी लेकिन बाद में उन्होंने फैसला बदल दिया था।