मनोरंजन के नाम पर सॉफ्ट पॉर्न दिखाते हैं ओटीटी प्लैटफॉर्म: राज्यसभा में बीजेपी सांसद
बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने राज्यसभा में ओटीटी प्लैटफॉर्म के अश्लील कंटेंट पर पाबंदी लगाने की मांग करते हुए कहा है, "ये मनोरंजन के नाम पर सॉफ्ट पॉर्न दिखाते हैं।" उन्होंने कहा, "नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, प्राइम वीडियो जैसे 40 से अधिक ओटीटी प्लैटफॉर्म के अधिकांश सीरियल्स में हिंसा, अश्लीलता व गाली-गलौच दिखाई जाती है। इन्हें परिवार संग बैठकर नहीं देख सकते।"