मनोरंजन के साथ ज़िम्मेदारी भरा संदेश देती है 'जवान' फिल्म: अखिलेश यादव
सपा नेता अखिलेश यादव ने 'जवान' फिल्म को लेकर कहा है, "सिनेमा समय-समय पर किस तरह अपना सामाजिक दायित्व निभाकर अपनी उपयोगिता सिद्ध करके देश को आगे ले जा सकता है…'जवान' इसका एक उदाहरण है।" उन्होंने कहा, "जवान, मनोरंजन के साथ ज़िम्मेदारी भरा संदेश देती है…दर्शकों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता दिखाती है कि देश की सोच कितनी प्रगतिशील है।"