मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद छोड़ने के बाद हरियाणा विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद कहा है, "मैं करनाल विधानसभा से त्यागपत्र देने की घोषणा करता हूं।" उन्होंने कहा, "आज से विधानसभा की देखरेख हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। संगठन की ओर से मुझे जो कार्य सौंपा जाएगा, वह मैं करूंगा।" रिपोर्ट्स के अनुसार, खट्टर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।