मन्नत पूरी नहीं होने पर ग्रेटर नोएडा में मंदिर की मूर्तियां तोड़ने के आरोप में शख्स हुआ अरेस्ट
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में एक मंदिर के देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से छेनी-हथौड़ा भी बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पारिवारिक सदस्यों की बीमारी को लेकर भगवान से मन्नत मांगी थी पर उसकी चाची की मौत हो गई जिससे वह नाराज़ था।