मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 27% OBC आरक्षण किया रद्द, कोटा फिर हुआ 14%
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार को 2019 में OBC आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% करने वाले कानून को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया जिससे राज्य में OBC आरक्षण फिर 14% हो गया। कोर्ट ने भर्ती एजेंसियों को आरक्षण बढ़ाने के बाद रोके गए 13% पदों को 3-महीने में अनारक्षित वर्ग से भरने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।