मम्मी-पापा मैं जा रही हूं, कोई पूछे तो बताना डिप्रेशन में थी: सुसाइड नोट में यूपी की छात्रा
मेरठ (यूपी) में बीटेक की एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार, कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है और हत्या के कारणों की जांच जारी है। बकौल रिपोर्ट्स, सुसाइड नोट में लिखा है, "मम्मी-पापा मैं जा रही हूं...अब आपकी इज़्ज़त को कुछ नहीं होगा। कोई पूछे तो बताना डिप्रेशन में थी।"