2021 में चुनाव प्रचार के दौरान ममता के 'पैर में लगी चोट' की नए सिरे से जांच करेगी सरकार: शुभेंदु
पश्चिम बंगाल सरकार विधानसभा चुनाव-2021 प्रचार के दौरान ममता बनर्जी के पैर में लगी चोट के 'झूठे दावों' की फिर से जांच करेगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "मेरे पास ममता की रिपोर्ट है जिसमें डॉक्टरों ने साफ लिखा था- 'नो फ्रैक्चर'। उन्होंने राजनीतिक सहानुभूति के लिए हफ्तों तक पैर पर प्लास्टर/पट्टी बांधकर प्रचार किया और मुझे बदनाम किया।"