ममता के बच्चे नहीं हैं, वह क्या जानें बेटी खोने का दर्द: कोलकाता रेप-हत्या केस की पीड़िता की मां
कोलकाता रेप-हत्या केस की पीड़िता की मां ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा, "ममता कह रही हैं कि हम न्याय नहीं चाहते...उनका खुद कोई बेटा-बेटी नहीं है इसलिए वह एक बच्चे को खोने का दर्द नहीं समझतीं।" उन्होंने आगे कहा, "प्रदर्शनकारियों से अपील है कि...जब तक न्याय नहीं मिलता...प्रदर्शन करते रहें।"