ममता का सामाजिक रूप से बहिष्कार करूंगा: डॉक्टर के रेप-हत्या मामले पर प. बंगाल के राज्यपाल
कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या के बाद डॉक्टरों के प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा है कि वह राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सामाजिक रूप से बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री के साथ कोई सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा...न ही किसी ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लूंगा जिसमें मुख्यमंत्री शामिल हों।"