ममता कुलकर्णी, हर्षा रिछारिया और मोनालिसा...इन वजहों से भी याद रहेगा यह महाकुंभ
प्रयागराज महाकुंभ 2025 बुधवार को महाशिवरात्रि के शाही स्नान के साथ समाप्त हो रहा है। इस महाकुंभ में ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर का पद दिया था जिसे लेकर विवाद भी हुआ। मॉडल हर्षा रिछारिया को लेकर भी इस महाकुंभ में काफी चर्चा रही। वहीं, माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म तक ऑफर हुई है।