ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती की जयंती पर उन्हें किया याद, इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने मंगलवार को अपनी दिवंगत मित्र और अभिनेत्री दिव्या भारती को उनकी जयंती पर याद किया। ममता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिव्या की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "प्रिय दिव्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं।" दिव्या का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था और 1993 में 19 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।

Load More