ममता ने आंदोलन कर रहे डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया, उन्होंने मिलने से किया इनकार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों को राज्य सचिवालय में बातचीत के लिए आमंत्रित किया लेकिन डॉक्टरों ने मिलने से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के नेता डॉ देबाशीष हलदर ने कहा, "ई-मेल की भाषा हम डॉक्टरों के लिए अपमानजनक है...यह पूरी तरह असंवेदनशील है।"