ममता बनर्जी ने दूसरी बार पीएम को लिखा पत्र, कहा- कोलकाता रेप केस पर आपने जवाब नहीं दिया
कोलकाता रेप-हत्या केस को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 8 दिनों में दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, "ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर...आपका कोई जवाब नहीं मिला।" उन्होंने रेप के मामलों पर तय समय में सुनवाई और ऐसे अपराध करने वालों के लिए सख्त सज़ा का प्रावधान किए जाने का आग्रह किया है।