ममता बनर्जी व राहुल गांधी का खेल खत्म, अब अखिलेश की बारी: बंगाल में BJP की जीत पर सुवेंदु
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा है, "ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का खेल खत्म हो गया, अब अगले नंबर पर अखिलेश यादव हैं।" सुवेंदु ने कहा, "उनका (ममता) राजनीतिक निर्वासन शुरू हो गया है।" यूपी में 2027 में चुनाव होंगे, जहां सपा बीजेपी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी है।