ममता बनर्जी से बातचीत के लिए उनके आवास पर मिलने पहुंचे प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स
कोलकाता में 31-वर्षीय महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप व उसकी हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल बैठक के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर पहुंचा है। इससे पहले सीएम ने शनिवार को अचानक प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर डॉक्टरों से कहा था कि समाधान निकालने की यह उनकी आखिरी कोशिश है।