ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, कहा- आप हारी नहीं हैं
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद गुरुवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोलकाता में ममता बनर्जी से मुलाकात की। अखिलेश ने ममता को शॉल ओढ़ाते हुए कहा, "आप चुनाव में अच्छा लड़ीं...आप हारी नहीं हैं।" अखिलेश ने X पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर कहा, "दीदी ने हमेशा लोगों का दिल जीता है।"