ममता मशीनरी के ₹243 के शेयर ₹600 पर हुए लिस्ट, पहले ही दिन ढाई गुना हुआ निवेश
ममता मशीनरी के शेयर शुक्रवार को 147% प्रीमियम के साथ एनएसई पर ₹600 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इश्यू प्राइस ₹243 था। लिस्ट होने के कुछ देर बाद ही कंपनी के शेयर में 5% का अपर सर्किट लग गया और पहले ही दिन निवेशकों को ढाई गुना मुनाफा हुआ। ₹179.39 करोड़ के इस आईपीओ को 194.95 गुना बोली मिली थी।